फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, मनाली-लेह मार्ग दारचा के पास बंद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया है। शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद दारचा-सरचू-लेह मार्ग बर्फबारी से यातायात के लिए बंद है। हिमाचल सीमा सरचू के समीप पुलिस चेक पोस्ट से मिली जानकारी के मुताविक बारालाचा में तकरीबन एक फीट तक बर्फबारी हुई है। लाहौल- स्पीति पुलिस प्रशासन ने दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही पर आज पूरी तरह से रोक लगा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें