हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का सोमवार को 358वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा शिमला में अखंड पाठ और गुरुमति कक्षा के बच्चों की ओर से शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा। हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।