शिमला जिले के रोहड़ू के छौहारा विकास खंड के दुर्गम गांव जांगलिख में फाग मेला चल रहा है। गांव में तीन दिन तक मेहमान नवाजी का दौर चलेगा। मेले के पहले दिन जाख देवता के मंदिर पर बर्फ के गोले फेंककर देवता का अभिनंदन किया गया। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जांगलिख में मौजूद रहे। वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला मेला दो दिनों तक चलेगा। बुधवार को जांगलिख गांव में पारंपरिक फाग मेला हुआ। बर्फ के गोले मंदिर पर फेंककर देवता का अभिनंदन करने की परंपरा को निभाया गया। विशेष रूप से पेछयाणी गांव के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में जाख देवता के मंदिर में पहुंचकर बर्फ के गोले फेंकने की परंपरा को पूरा किया। नियमानुसार बर्फ के गोले तब तक मंदिर पर फेंके जाते हैं, जब तक मंदिर की दीवार में बने एक विशेष छेद से बर्फ का गोला अंदर नहीं चला जाता है। देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी निशांत ने बताया कि ने बताया कि फाग मेले के पहले दिन बर्फ के गोले मंदिर पर मारने की रस्म को निभाया गया।