फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवाजे होनहार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गया। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हुए समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में शामिल 335 मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिरकत करनी थी, लेकिन खराब माैसम के चलते वे समारोह में शामिल नहीं हो पाए। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अमर उजाला की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के शैक्षणिक सत्र 2024-25 की टॉप टेन मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें