राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में फागू-ठियोग छात्र संगठन की ओर से शोभाला ठियोग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 साल की आराध्या ने नाटी की प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। सभागार में मौजूद सभी दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर आराध्या का हौसला बढ़ाया और सराहना की। इसके अलावा कार्यक्रम में बॉलीवुड, हॉलीवुड, पंजाबी डांस और योग की प्रस्तुति भी दी गई।