शिमला के उपनगर न्यू शिमला में सोमवार को चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। शिमला चेस क्लब के अध्यक्ष विक्रम कंवर ने बताया कि चैंपियनशिप में 13 वर्ष से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के उम्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।