दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से खलीनी के क्योंथल बैंक्वेट हॉल में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शिव कथा का आगाज हुआ। कम्युनिटी हॉल सेक्टर-2 से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ दो बालिकाओं ने भगवा ध्वज लहराकर किया। वहीं साध्वी गार्गी भारती ने कहा कि यह पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देती है। यात्रा में 201 माताओं-बहनों और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण जैसे संदेश वाले स्लोगन लिए हुए थे। कलश यात्रा न्यू शिमला से होते हुए कथा स्थल खलीनी पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर और प्रसाद वितरण कर यात्रा का स्वागत किया। स्वामी धीरानंद ने बताया कि संस्थान सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है।