फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए किया हवन

Ankesh Dogra Updated Thu, 02 Jul 2026 12:54 PM IST

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से वीरवार को राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में आगामी मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की रक्षा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने हवन में आहुति अर्पित कर प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि मॉनसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से सभी की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें