फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बार एसोसिएशन ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

बार एसोसिएशन अंब की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस सूद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना की ओर से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ की गई करवाई की सराहना की गई। प्रिंस सूद ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला बेहतरीन ढंग से लिया है। भारत की फौज की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को भी यह पता चल चुका है कि भारत के साथ टकराव उसके बस की बात नहीं है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्यों में सचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, राजकुमार धनोतिया, रमेश चौधरी, पूर्ण गौतम, राकेश चौधरी, कार्तिक सौखला, अनीता चौधरी, शिखा भारद्वाज सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें