फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मैदान के साथ पहाड़ भी तपे, शिमला में गर्मी से छूटने लगे पसीने

Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 05:11 PM IST

हिमाचल प्रदेश में चार दिन से लगातार माैसम साफ रहने से तापमान चढ़ने लगा है। मैदानी जिलों से लेकर पहाड़ों में पसीने छूटने लगे हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान कुछ स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सोमवार को पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऊना और देहरा में यह 40 डिग्री के पास दर्ज हुआ। माैसम विभाग ने 19 से 21 मई तक कुछ जगहों पर लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दज की जा रही है। लोग दिन में छाता लेकर या चेहरे को दुपट्टे या स्कार्फ से ढककर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें