अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों को जल्द घोषित करने, स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने, ईआरपी सिस्टम की खामियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से लेकर पुस्तकालय के बाहर तक रैली निकली और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।