फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: किन्नौरी लोकनृत्य पर थिरके राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रिकांगपिओ(किन्नौर) Updated Fri, 19 Feb 2021 05:53 PM IST

governor bandaru dattatreya किन्नौरी संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जनजातीय लोकनृत्य में भाग लेने से अपने आप को नहीं रोक पाए। यह उनका अपना अलग ही अनुभव था। उन्होंने कहा कि Kinnaur आकर लगा कि Himachal Pradesh आना सार्थक हुआ है। यहां की संस्कृति सचमुच बेजोड़ है और लोगों में जो अपनापन है, वह देश के अन्य किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिलता है। governor bandaru dattatreya शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को जनजातीय जिला Kinnaur पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के तौर पर जनजातीय क्षेत्र Kinnaur में उनका पहला दौरा है। जिला प्रशासन की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर की अपनी एक अलग पहचान है। यहां की समृद्ध संस्कृति काफी आकर्षक है, जिसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति के बारे में बताया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें