फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: सीकर में दर्दनाक हादसा, चाइनीज मांझे में उतरा करंट, मासूम बालक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:32 PM IST

सीकर जिले के तिलक नगर में चाइनीज मांझे के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 15 वर्षीय प्रिंस की जान चली गई। बालक पतंग लूटने के दौरान निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ा था। छत पर पतंग निकालते समय वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि प्रिंस के दोनों हाथ और पेट का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस के पिता संतोष पिछले एक दशक से सीकर के बायस्कोप मॉल के सामने अंडे का ठेला लगाते हैं। उनका परिवार बस डिपो के पास किराए के मकान में रहता है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

चाइनीज मांझे का खतरनाक खेल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रिंस जिस पतंग को लूटने की कोशिश कर रहा था। उसमें चाइनीज मांझा लगा था। यह मांझा बिजली के संपर्क में आते ही करंट प्रवाहित कर देता है। हाल के वर्षों में चाइनीज मांझे की वजह से कई हादसे हुए हैं।

शहर में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर सवाल
चाइनीज मांझा प्रतिबंधित होने के बावजूद शहर में इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस खतरनाक मांझे के कारण मासूम जिंदगियां खतरे में हैं।

चाइनीज मांझे पर रोक के लिए सख्त कदम जरूरी
शहरवासियों ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को इसके अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह मांझा न केवल बिजली के करंट का कारण बनता है, बल्कि पक्षियों और इंसानों के लिए भी घातक साबित हो रहा है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें