फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: नेशनल हाईवे 21 पर ओवरटेक करके रोकी गाड़ी, हथियार दिखाकर वाहन और नगदी लेकर फरार हुए बदमाश

Sun, 12 Jan 2025 08:17 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले में नेशनल हाईवे 21 पर बदमाशों ने दिनदहाड़े अर्टिगा कार और नगदी लूटकर फरार हो जाने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां उत्तरप्रदेश से जयपुर जा रहे दो कार सवारों को निशाना बनाया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे पीड़ित उत्तरप्रदेश के सौख कस्बे से जयपुर जा रहे थे। मानपुर चौराहे पर नाश्ता करने के लिए कुछ समय रुकने के बाद जब वे वहां से रवाना होकर सिकंदरा और मानपुर के बीच हाईवे पर पहुंचे, तो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया और हथियार दिखाकर दोनों कार सवारों को वाहन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बदमाश कार और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए।

घबराए पीड़ितों ने किसी तरह पास के मानपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी की। मानपुर डिप्टी एसपी दीपक मीणा ने बताया कि बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया गया लेकिन वे लंगड़ा बालाजी क्षेत्र के पास से रास्ता बदलकर बच निकले।

फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पीड़ितों से पूछताछ कर घटना स्थल की सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पीड़ितों से लूट के सामान का ब्यौरा प्राप्त कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें