फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्लास्टर बंधा पैर लिए आसाराम फिर पहुंचा जोधपुर सेंट्रल जेल, अंतरिम जमानत पर सुनवाई कल

Tue, 01 Apr 2025 07:08 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा आसाराम अंतरिम जमानत समाप्त होने के बाद फिर जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा और सरेंडर किया। आसाराम के पांव में प्लास्टर बांध था। अब फिर से अंतरिम जमानत की याचिका पर कल राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट में 29 और 31 मार्च तक छुट्टी के बाद मंगलवार को याचिका पर सुनवाई के लिए अधिवक्ता निशांत बोडा ने आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें- गैसकांड में फैक्टरी मालिक समेत 3 की मौत, 60 से ज्यादा भर्ती, प्रशासन ने खाली करवाए घर

गुजरात में चल रहे मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम को तीन महीने की अंतरिम जमाना दी है। राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिनेश जैन ने बताया कि आसाराम की तरफ से अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। यदि कोर्ट अंतरिम जमानत आगे नहीं बढ़ता तो आसाराम को जेल में ही रहना होगा। जब तक दोनों ही मामलों में अंतरिम जमानत स्वीकार नहीं होगी तब तक आसाराम जेल से बाहर नहीं आ पाएगा।

ये भी पढ़ें- सख्त सुरक्षा के बावजूद दरगाह परिसर में तलवारें लेकर पहुंचा अर्धनग्न युवक, पुलिस कर रही है पूछताछ

आसाराम पर जोधपुर-गांधीनगर कोर्ट ने फैसलों में माना था दोषी
जोधपुर के मणई आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने इंदौर के आश्रम से 2 सितंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। 25 अप्रैल 2018 को जोधपुर की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसके बाद से आसाराम जोधपुर की सेंटल जेल में भेजा गया था। वहीं, आसाराम के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर में आश्रम की एक महिला ने भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने 31 जनवरी 2023 को इस मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें