राजधानी जयपुर में रविवार रात करीब 11 बजे सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि उसमें अस्पताल का काफी हिस्सा आ गया। हादसे से अस्पताल में भर्ती सात लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान आया।