फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : चोरी की 20 बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:49 PM IST

जिले की खैरथल तिजारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की 20 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई जिले की कई थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से की गई।

एसपी खैरथल तिजारा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। इसके अलावा साइबर सेल और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इन सभी के संयुक्त प्रयासों से राजेंद्र सिंह और छिंदर सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी नौगांवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और चोरी की मोटर साइकिलों को बेचने की फिराक में थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की गई बाइकों को अलग-अलग स्थानों पर डंप करके रखा गया था और इनकी जल्द ही डील होने वाली थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या ये आरोपी किसी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। 

एसपी के अनुसार इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई बाइकों को किन-किन इलाकों में छिपाया गया था और उनके असली मालिक कौन हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें