फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News:गर्भवती महिला की मौत,पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Mon, 14 Apr 2025 02:41 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलवर

अलवर में एक गर्भवती युवती की मौत नीम हकीम के चक्कर मे हो गयी  अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव बहादरपुर में एक दो महीने की गर्भवती विवाहिता की गांव के नीम हकीम के इलाज से मौत हो गयी।वहीं पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मुंडावर के बिखोली गांव निवासी अश्रु खान की 25 वर्षीय पुत्री जिलसाना का निकाह बहादुरपुर निवासी आकिल के साथ 10 महीने पहले हुआ था। वही 2 महीने की गर्भवती होने पर पीहर पक्ष के द्वारा किशनगढ़ में पुत्री की सोनोग्राफी कराई उसके बाद वह ससुराल चली गई। ससुराल में पेट दर्द होने पर घर वालों ने उसे नीम हकीम से दवा लेकर दे दी।जिससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी ।इसके बाद उसे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि पीहर पक्ष द्वारा ही इलाज कराया गया था।केवल पेट दर्द होने पर दवा लाकर दी थी फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोंप दिया गया।

उधर खैरथल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 निवासी एक 29 वर्षीय युवक ने शराब के नशे मे खांसी की दवा समझकर चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई जानकारी के अनुसार खैरथल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 निवासी 29 वर्षीय रफीक पुत्र रमजान खान जो की मजदूरी का काम करता था खांसी होने पर उसने शराब के नशे में घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालत में खैरथल अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अलवर रैफर कर दिया जहां रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया सामान्य चिकित्सालय में मृत घोषित करने के बाद युवक का सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया मृतक के पिता रमजान का कहना है कि यह मजदूरी का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं जिनकी जिम्मेदारी अब उसके ऊपर है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें