फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े, लाठी-डंडे के हमले में आधा दर्जन घायल, अलवर रैफर किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST

जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बीलेटा गांव में मंगलवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और अन्य हथियारों से हमला कर दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अलवर लाया गया, जहां सामान्य चिकित्सालय में उनका उपचार जारी है।

चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार बीलेटा गांव में बच्चों के झगड़े के मामले को लेकर हुए हमले में दूसरे पक्ष के सुभान खान (54) पुत्र सिरदारा खान, वाहिल (16) पुत्र महबूब खान, महबूब (30) पुत्र रहमत खान, सुबेदीन (55) पुत्र नत्थू खान, सकूर (30) पुत्र नत्थू खान और अकलीम (16) पुत्र सुभान खान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बारांं में 30 अक्टूबर तक के लिए धारा 144 लागू, कलेक्टर, एसपी ने निकाला फ्लैगमार्च, जानिए वजह

सभी घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुभान खान, सुबेदीन, सकूर खान और अकलीम खान को राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया। वहीं महबूब खान की हालत भी गंभीर होने पर परिजन उसे राजगढ़ से अलवर ले गए।

ग्रामीणों ने बताया कि यह हमला बच्चों के मामूली झगड़े को लेकर हुआ था लेकिन इसकी असली वजह दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश है। बच्चों का झगड़ा महज बहाना बना, जबकि वास्तविकता में यह विवाद पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। इस रंजिश के चलते एक पक्ष ने लाठी-डंडों और फर्सी से हमला कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें