फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: डिलीवरी बॉय से लूटी 35 हजार की घड़ी, पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन को हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sat, 10 May 2025 01:23 PM IST

अलवर के सदर थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से 35 हजार रुपये की कीमती घड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।

सदर थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 7 मई को परिवादी अब्दुल वहीद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शुभम शर्मा ने शुभम नाम से फर्जी ऑर्डर बुक करवाया था। उसने पहले डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉय को शिवाजी पार्क बुलाया लेकिन सही पता न मिलने का बहाना बनाकर उसे टेल्को चौराहा बुला लिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भारत-पाक तनाव के बीच 5 बॉर्डर जिले स्पेशल वॉच जोन घोषित, राज्य सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

जैसे ही डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा तो पहले से वहां खड़ी स्विफ्ट कार में बैठे बदमाशों ने उससे डिलीवरी पैकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पैकेट में फ्लिपकार्ट से मंगवाई गई लगभग 35 हजार रुपये की घड़ी थी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम शर्मा पुत्र रोहताश (22 वर्ष), लक्ष्य पुत्र जसवंत (19 वर्ष) दोनों निवासी शिवाजी पार्क, आयुष पुत्र घनश्याम (22 वर्ष) निवासी स्कीम 10 और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई घड़ी बरामद कर ली है और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें