फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, शराब का आदी थी, पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sat, 16 Aug 2025 12:06 PM IST

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दिवाकरी निवासी हुकुमचंद को शुक्रवार रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक शराब का आदी था। शराब पीने के बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों का कहना है कि हुकुमचंद ने कीटनाशक पिया था और उसे इसके बारे में जानकारी भी थी। मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: 750 साल पुराना 'ठाकुरद्वारा', यहां होते थे 48 गांव के फैसले; आज धूमधाम से मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि बुजुर्ग ने कीटनाशक जानबूझकर पिया था या गलती से। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जहरीला पदार्थ आया कहां से।

ये भी पढ़ें: पांच हजार साल पुराने विग्रह, क्या सच में हैं श्री कृष्ण के वास्तविक स्वरूप? जानें क्या है रहस्य

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें