फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मुख्यमंत्री की 'भागीरथी' योजना पर हमला, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा बोले- बूंद-बूंद को तरस रही जनता

Sun, 18 May 2025 09:06 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में बढ़ती पानी की किल्लत को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की। जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि जिले की जनता पानी की गंभीर समस्या से त्रस्त है और त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथी प्रयास अब तक केवल आश्वासनों तक सीमित हैं, जबकि जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।

मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के 19 तारीख को अलवर आगमन पर मिलने का समय मांगा है, ताकि जिले में पानी की समस्या पर चर्चा की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री ने समय नहीं दिया, तो कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी और काले झंडे दिखाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि शहर के 65 वार्डों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और भाजपा नेता आराम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिले में ना तो इआरसीपी का पानी आया और न ही अभी तक सिलीसेढ़ का पानी मिला है। लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं, उनको पानी नहीं मिल रहा है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने सवाल उठाया कि डबल इंजन सरकार में शहर के विधायक राज्य सरकार में मंत्री और सांसद केंद्र में बड़े मंत्री हैं, फिर भी जिले में पानी की समस्या क्यों बनी हुई है। लोगों को हर जगह केवल आश्वासन मिलते हैं, लेकिन पीने का पानी नहीं। कभी राज्य मंत्री के घर पर धरना होता है, तो कभी कलेक्टर कार्यालय या जलदाय विभाग के बाहर प्रदर्शन किया जाता है।

योगेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बड़ौदा मेव की सभा में ईआरसीपी योजना का शिलान्यास किया था, लेकिन आज तक जिले में पानी की समस्या जस की तस है। अलवर के 65 वार्डों में लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार के झूठे वादों से परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर पानी की उपलब्धता कब तक सुनिश्चित होगी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें