फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हाईवे पर ट्रॉले में घुसी, 17 घायल; चीख-पुकार से दहल उठा एक्सप्रेसवे

Tue, 16 Jun 2026 05:52 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।

टायर फटा और कुछ ही सेकंड में हो गया हादसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रॉले का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैवलर ट्रॉले से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर में सवार कई लोग घायल हो गए।

महिलाएं और बुजुर्ग भी घायलों में शामिल
घायलों में सुशीला (60), लालचंद कुमावत (54), कंचन देवी (50), सोनू (42), मंजू (45), सुनिता (50), विमला (45), नवरत्न (47), फूला देवी (70), हरिनारायण (60) और नीरज देवी (60) सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हरिद्वार से दर्शन कर लौट रहा था पूरा परिवार
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में सवार सभी लोग जयपुर निवासी हैं और एक ही परिवार व रिश्तेदारी से जुड़े हुए हैं। वे हरिद्वार से धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही बडौदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी के कोटा दौरे से पहले गरमाई सियासत: सरकार पर भड़के पूर्व सीएम गहलोत; बोले- भाजपा पूरी तरह बौखला गई

हाईवे पर यातायात हुआ प्रभावित
दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉले का टायर फटना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें