फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम; पत्नी बेसुध

Sun, 10 Aug 2025 09:49 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाका दिवाकरी के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के मैवखेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय हरिराम जाट पुत्र लल्लूराम शुक्रवार को बाइक से अलवर जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में बेलाका दिवाकरी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरिराम को पहले सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। लेकिन जयपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। हरिराम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके एक पुत्र हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और हरिराम का कोई भाई नहीं है। वे खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

पढ़ें; राजस्थान के सिरोही में रात नौ बजे आए भूकंप के झटके, इलाके में अफरातफरी; घरों से बाहर निकले लोग घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने दी, जिसने हरिराम को सड़क पर घायल अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को खबर दी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें