पंजाब के पर्यटन व सांस्कृतिक मामले विभाग और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त तौर पर करवाया जा रहा चार दिवसीय कपूरथला विरासती मेला-2025 गुरुवार को गुरु नानक स्टेडियम में शुरू होगा। डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने बताया कि पंजाब की विरासत को दर्शाता यह मेला 20 से 23 मार्च तक चलेगा। मेले के मुख्य अतिथि पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद होंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लोग जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों का आनंद ले सकेंगे, वहीं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और खरीदारी भी कर सकेंगे।