फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर 62 घंटे चली आईटी की रेड

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 10:53 AM IST

होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई समाप्त हो गई है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई 28 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुई थी, जो तीन दिनों तक चली। करीब 62 घंटे तक चली इस जांच के दौरान विभाग की टीम ने दस्तावेजों की जांच की और पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान किसी को भी आवास में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने चंडीगढ़-मोहाली की एक कंपनी और विभिन्न संपत्तियों से जुड़े सवाल पूछे। इस कंपनी से संबंधित कार्यालयों और कुछ अन्य व्यक्तियों के घरों पर पहले भी छापेमारी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर चार गाड़ियां अरोड़ा के आवास के भीतर गईं, जिनमें दस्तावेज भरकर ले जाए गए। इसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी आवास से बाहर निकले और कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें