फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फगवाड़ा में हिंदू धार्मिक कार्यक्रम का बैनर फाड़ा, लोगों में रोष

फगवाड़ा में धार्मिक बैनर फाड़ने और हिंदू गुरु की बेअदबी करने की घटना हुई है। सूचना मिलने पर उस समय माहौल गरमा गया जब सैकड़ों हिंदू लोग हाईवे पर स्थित गोल चौक पर इकट्ठा हो गए और विरोध जताया। हिंदू धर्म के कार्यक्रम का बैनर फाड़कर बेअदबी करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हाईवे जाम कर दिया जाएगा। सिटी थाना प्रभारी गौरव धीर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और जल्द दोषियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें