मोहाली के फेज-11 में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का चेरिटेबल अस्पताल गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मंदिर कमेटी की पहल पर पिछले 18 वर्षों से संचालित इस अस्पताल में हजारों गरीब मरीजों को अब तक मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा चुका है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में फिजियोथैरेपी, न्यूरोथैरेपी, नेचुरोपैथी, होम्योपैथिक, और ब्लड टेस्ट लेबोरेट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर गरीबों की स्वास्थ्य समस्याओं का निःशुल्क समाधान कर रहे हैं।