देश की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मोहाली की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक मोहाली फेज-1 स्थित गो ग्रास सेवा समिति द्वारा संचालित गऊ अस्पताल एवं गोशाला में हुई। बैठक में भारतीय सेनाओं की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई औक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर खुशी जाहिर की।