लुधियाना में करवा चौथ के मौके पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं और व्रत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह है और वे इस पर्व को लेकर खरीदारी सहित अन्य तैयारियां कर रही हैं।