केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि लुधियाना के एतिआणा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा से अगले तीन महीने में उड़ाने शुरू हो जाएंगी। फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री नायडू से इस एयरपोर्ट के संबंध में चौथी बार मिले और उड़ाने शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में वो केंद्र और पंजाब सरकार से हलवारा एयरपोर्ट को बनाने की मंजूरी लेकर आए थे और तब से लगातार उड़ाने शुरू करवाने को लेकर यतनशील हैं।