फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएमसी अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण, डल्लेवाल से मिलने पहुंचे किसान कई हिरासत में

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2024 04:48 PM IST

लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में वीरवार को खूब हंगामा हुआ। इसी अस्पताल में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी भर्ती है। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन (मरणव्रत) शुरू करने से पहले हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से तीसरे दिन कई किसान नेता डीएमसी अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे थे। मगर पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा के कारण उन्हें अस्पताल के भीतर नहीं जाने दिया गया। किसानों को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। इस पर किसानों ने अंदर जाने की जिद की तो पुलिस अधिकारियों ने यह कह दिया कि उन्हें आदेश नहीं मिले है कि किसी को भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने दिया जाए। जब किसानों ने पुलिस अधिकारियों से बात कराने या फिर उन्हें यहां बुलाने की बात की तो पुलिस अधिकारियों ने दो नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वहां काफी हंगामा हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें