लुधियाना के बचत भवन में पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ‘इंसाफ मार्च’ कैंपेन लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कैंपेन के उद्देश्यों और जनता को न्याय दिलाने के संकल्प को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।