काले पानी दा मोर्चा के बैनर तले पर्यावरण प्रेमी लुधियाना में बुड्ढा दरिया में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए मंगलवार को फिरोजपुर रोड एवं ताजपुर रोड पर जुटे। लोगों ने फिरोजपुर रोड पर ट्रैफिक को जाम कर दिया तो पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करवा दिया। इस दाैरान लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोक भी हुई। पुलिस ने सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।