फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की ट्रैफिक समस्या: दुकानदारों का झलका दर्द, सुनिए क्या है इनकी मांग

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Nov 2025 04:07 PM IST

मेनचेस्टर ऑफ इंडिया कहीं जाने वाले पंजाब के महानगर लुधियाना की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती है बड़ी के साथ ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या भी खड़ी हो गई है। हालांकि सरकार की तरफ से शहर की सड़कों की चौड़ाई काफी बढ़ा दी गई है मगर ट्रैफिक जाम की समस्या से अभी तक महानगर के लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। कमिश्नर रेट पुलिस की तरफ से ट्रैफिक जाम को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की प्लानिंग बनाई गई मगर वह अभी तक सफल होती नजर नहीं आ पा रही है। घंटाघर से लेकर रखी सिनेमा चौक तक की बात करें तो ट्रैफिक जाम से बुरा हाल हो जाता है वह सब अगर एक बार यहां जाम लग जाए तो उसे पार करने में 1 घंटे तक का समय भी लग जाता है। इस कारण से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण पुराने शहर में चलने वाले ई-रिक्शा और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को बताया जा रहा है। नगर निगम की तरफ से रोजाना करवाई बिकी जा रही है मगर उसके बावजूद भी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार और त्योहार वाले दिन ई रिक्शा की एंट्री रहे बंद- चंद्रकांत चड्ढा तिरपाल के कारोबारी चंद्रकांत चड्ढा ने बताया कि घंटाघर से लेकर किसने मारा रोड तक हर रविवार को जाम से काफी बुरा हाल हो जाता है उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा जब लुधियाना में एसीपी ट्रैफिक बताओ काम कर रहे थे तो उन्होंने इसी रोड पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए उसे समय चलने वाले ऑटो की आवाजाही बंद करवा दी थी। जिससे दुकानदारों का काम अच्छा चलने लग गया था और साथ ही साथ लोगों को भी राहत मिली थी। जब उनका तबादला हुआ तो उसके बाद फिर से वही हाल हो गया। उन्होंने कहा कि इस समय इस एरिया में ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी समस्या ई-रिक्शा है। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण भी किया है। उन्होंने दुकानों के बाहर सामान काफी आगे तक लगा दिया है। चौड़ा बाजार में वन वे सिस्टम किया गया है, लेकिन ई-रिक्शा इधर-उधर से घूमते हुए फिर नियम तोड़कर चले जाते हैं। चंद्रकांत चड्ढा ने नगर निगम और पुलिस से मांग की है कि ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए वह कोई कार्रवाई या फिर कोई ड्राइव चलते हैं तो दुकानदार उनके साथ जरूर देंगे शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलानी चाहिए ताकि शहर के बाहर से आने वाले लोगों को आकर ऐसा लगेगी वह एक अच्छे शहर में आए हैं। ई रिक्शा चालकों के लिए बनने चाहिए नियम कानून और रूट किए जाने तय रेखी सिनेमा चौक के पास दुकान चलाने वाले जॉनी मेहरा ने बताया कि इस एरिया में ई-रिक्शा काफी तादाद में है। अगर 10 ई रिक्शा चल रही हैं तो सवारी एक या दो ई रिक्शा में ही बैठी होती हैं और बाकी के ई रिक्शा खाली चल रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उसे समय पहले ई रिक्शा चालकों के लिए वर्दी तय की गई थी, जिस पर नेम प्लेट भी लगे होनी चाहिए। मगर कुछ समय बाद ही ई रिक्शा चालकों ने वर्दी पहने तो दूर पुलिस द्वारा बनाई गई नियम भी तोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि जिस ऑटो चालक का रूट नहीं भी होता वह भी गलत रूट पर अपनी ई रिक्शा लेकर चलत है। उनके नियम और रूट तय होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि दुकानदार के लिए भी नियम और कानून बनाए ताकि वह अपना सामान निगम द्वारा तय की गई जगह से आगे ना ले जा सके और लोगों को ट्रैफिक से निजात मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें