फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में नगर कीर्तन को पंजाब पुलिस की टुकड़ी देगी गॉर्ड ऑफ ऑनर

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन 21 नवंबर को जिला फतेहगढ़ साहिब में पहुंचेगा। इसके स्वागत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का आज डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने अधिकारियों के साथ सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर कीर्तन फरीदकोट से प्रारंभ होकर मोगा और लुधियाना होते हुए 21 नवंबर को खन्ना की ओर से जिले की सीमा में प्रवेश करेगा, जहां कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों सहित बड़ी संख्या में संगत द्वारा निष्ठापूर्वक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर कीर्तन के मार्ग पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पेयजल की उपलब्धता, मेडिकल सुविधाएं और श्रद्धालुओं की अन्य जरूरतों को समय पर और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अजनाली गेट, मंडी गोबिंदगढ़ के सामने अटूट लंगर लगाया जाएगा। नगर कीर्तन मंडी गोबिंदगढ़ से आगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पुल, सानीपुर चौक, रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, फ्लाईओवर होते हुए चार नंबर चुंगी से विधायक फतेहगढ़ साहिब के कार्यालय के पास पहुंचेगा, जहां भी अटूट लंगर सेवा चलेगी। इसके बाद नगर कीर्तन ज्योति सरूप मोड़, डीसी कॉम्प्लेक्स और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने से होता हुआ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम होगा। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि अगले दिन 22 नवंबर सुबह लगभग 8 बजे नगर कीर्तन बस्सी पठाना की ओर रवाना होगा और वहां से पिंड डूमछेड़ी होते हुए श्री आनंदपुर साहिब के लिए प्रस्थान करेगा। विधायक बस्सी पठाना के कार्यालय के सामने भी अटूट लंगर सेवा आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान एडीसी अरविंद कुमार, एडीसी (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल, एसडीएम अमलोह चेतन बंगड़, एसडीएम बस्सी पठाना हरवीर कौर, मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर शंकर शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें