फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' के पति की पिटाई

सोशल मीडिया पर रंजीत कौर उर्फ 'भाभी चुम्मेवाली' के नाम से चर्चित इन्फ्लुएंसर के पति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। पीड़ित परिवार ने अपने ही भाई-भाभी पर इस हमले का आरोप लगाते हुए इंसाफ पाने के लिए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है और लिखित शिकायत थाना मोती नगर पुलिस को भी दी है। ताकि हमलावरों पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रमुख को सौंपी गई शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात के आसपास हुई। रंजीत कौर का आरोप है कि उनके देवर व देवरानी और उनके बेटों ने बिना कारण ही विवाद खड़ा कर दिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें आरोपियों ने उनके पति को न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि बीच सड़क पर दौड़ाकर उनके कपड़े तक फाड़ डाले। रंजीत कौर ने बताया कि इस खूनी हमले के बाद हमलावरों ने घर को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर लिया और उन्हें अपने ही घर से बेदखल कर दिया। इतना ही नहीं, दोबारा घर में दाखिल होने या खाली न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। वहीं उनकी बेटी शिवानी हंस का कहना है कि आरोपी पक्ष अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर में दहशत का माहौल पैदा करता है और मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें