फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर बाइक सवार फरार

बेटे की दवाई लेने के लिए घर से अस्पताल जा रही महिला के गले से बाइक सवार ने मंगलसूत्र झपट लिया। ग्यासपुरा के मक्कड़ कालोनी में हुई वारदात के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित प्रियंका ने इसकी जानकारी लोगों को दी। लोगों ने ही पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें