लायन्स भवन रोड पर बारिश के कारण सड़क धंसने से बीस फीट गहरा एवं तीस फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। सड़क पर ईंटों से भरी ट्राली जा रही थी, ड्राईवर पानी पीने के लिए रूका तो सड़क धंसने लगी और ट्राली उसके बीच फंस गई। अब इस सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और निगम की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया, ताकि इसे जल्द दरूस्त किया जाए। यह गड्ढा इतना चौड़ा है कि सड़क के किनारे बनी मकान की बाउंड्री वाल तक पहुंच गया।