लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग पर घुमाण चौक के समीप स्थित रॉयल प्रॉपर्टीज के सामने वीरवार दोपहर 4 बजे के करीब प्राइवेट बस और टेंपो भीषण सीधी टक्कर हो गई, बस चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए गलत दिशा में टेंपो को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, बस चालक और कई सवारियों को भी चोटें आई है, सुधार पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया है, बस और टेम्पो की टक्कर के बाद राज मार्ग पर लंबा जाम लग गया |