फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस की कार्रवाई, 800 ग्राम हेरोइन और 1.72 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 08:34 PM IST

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 800 ग्राम हेरोइन, 1.72 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों तथा जांच शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में क्राइम ब्रांच जालंधर ने कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने किया। पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने सुभाना रोड, अर्बन एस्टेट फेज-1 के पास संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान संदीप उर्फ ज्ञानी और पारस उर्फ हैप्पी, दोनों निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 72 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा नशा तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही एक अन्य आपराधिक मामले में नामजद हैं। अब पुलिस इनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि नशा सप्लाई चेन के अन्य सदस्यों और इनके पीछे काम कर रहे बड़े तस्करों तक पहुंचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें