थाना सुल्तानपुर की पुलिस ने चार पिस्टल समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। इन बदमाशों से बरामद पिस्टल में से दो विदेशी पिस्टल हैं। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि कपूरथला पुलिस विभाग द्वारा बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक देसी पिस्तौल (02 जिंदा राउंड, एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड पीएक्स-5 स्टॉर्म सहित 02 जिंदा राउंड और एक विदेशी पिस्तौल ब्रांड बरेटा 30 बोर और एक खुली पिस्तौल बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों में विशाल निवासी गांव तलवंडी पाई, मनप्रीत सिंह उर्फ मापी निवासी गांव पम्मन, अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी गांव पम्मन के तौर पर हुई है।