राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने स्मार्ट सिटी, शहर मे ट्रीटमेंट प्लांट लगाने व पानी की निकासी को लेकर डीसी दफ्तर में मीटिंग की। इस मीटिंग मे नगर निमग कमिश्नर संदीप ऋषि और एडीसी जसवीर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि काला संघिया ड्रेन को साफ करने के लिए 2008 से लगे हुए हैं, लेकिन उस समय ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगे हुए थे। हाईवे के कारण टेक्निकल परेशानी आ रही थी, ऐसे में सभी ट्रीटमेंट प्लांट को चलाने के आदेश दिए गए हैं। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को शहर को स्मार्ट सिटी बनाने, ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और पानी की निकासी के लिए निर्धारित समय दिया गया है। सीचेवाल ने कहा कि यह पानी अगर खेतों में शिफ्ट किया जाए तो किसानो को भी पानी को लेकर राहत मिलेंगी। सांसद ने कहा कि इन कामों को पूरा करने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इन इलाकों में पहले से ही पैसे लगाकर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए है, लेकिन अब उन्हें चलाने की जरूरत है। वहीं उन्होंने जमशेर रोड पर लगे ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर कहा कि वहां गंदा पानी आने की समस्या की पहले जांच की जाएगी और उसके बाद उसे हल करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोलेड वेस्ट का 8 लाख मीट्रिक टन का प्रोसेस शुरू हो गया है और 11 लाख मीट्रिक टन को खोला जाएगा। मीटिंग दौरान अधिकारियों ने भी सासंद को जल्द ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का आश्वासन दिया है।