जालंधर पुलिस की बड़ी सफलता: स्नैचिंग गैंग पर शिकंजा, 12 मोबाइल फोन व बाइक बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार जालंधर में बढ़ रही स्नैचिंग और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना नवी बारादरी की टीम ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर चोरी किए गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ पारस उर्फ गोरू निवासी लल्ला बस्ती, जलालाबाद, फाजिल्का को बीएसएफ चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि एडीसीपी-1 आकर्षि जैन और एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को कड़ी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेस किया। शिकायतकर्ता अमनदीप कौर, निवासी मंजीत नगर (लुधियाना), ने बताया कि नामदेव चौक से जालंधर बस स्टैंड आते समय दो बाइक सवारों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 1.20 लाख रुपये, एटीएम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आरोपी ने पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि इस वारदात में उसका साथी वंश उर्फ रिशु निवासी कृष्णा नगर, जालंधर भी शामिल है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने मोटरसाइकिल विभिन्न कंपनियों के कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज है और उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है। जालंधर पुलिस ने कहा कि शहर में स्नैचिंग और चोरी जैसे अपराधों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और शांति एवं सुरक्षा भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।