फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की रबड़ फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग

Nivedita Updated Mon, 13 Apr 2026 01:02 PM IST

जालंधर के इंडस्ट्री एरिया (थाना-1 क्षेत्र) में रविवार देर रात करीब 2 बजे अनमोल रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में काम बंद था और कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे। आग की ऊंची लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।प्रारंभिक तौर पर कर्मचारियों ने शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। आग लगने से फैक्ट्री में रखे कई टायर जलकर राख हो गए। कर्मचारियों के अनुसार, मालिक के पहुंचने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन हो सकेगा, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचाए गए। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण पानी के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया और करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं मिले। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। घटना ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें