फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालंधर में एनकाउंटर, सोनू खत्री गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 02:04 PM IST

पंजाब के महानगर जालंधर के सुच्ची पिंड इलाके में रविवार सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों के साथ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। यह कार्रवाई सिटी पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा सुच्ची पिंड श्मशान घाट के पास की गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज के नेतृत्व में टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। गैंगस्टर सोनू खत्री गिरोह जोकि अमेरिका से संचालित किया जा रहा है, उसके गुर्गे सुखविंदर उर्फ सुखा और हरप्रीत को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश 2 अप्रैल 2024 को जम्मू- कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या मामले में वांछित थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से 3 संभावित हत्याओं को रोका गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें