फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑमलेट में देरी पर विवाद, अगले दिन रेहड़ी संचालक पर खंडे-छुरों से हमला

जालंधर की गढ़ा स्थित लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला करने कर दिया है। पीड़ित के मुताबिक, एक दिन पहले ऑमलेट बनाने में देरी को लेकर ग्राहक के साथ उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि अगले दिन दो युवकों ने रास्ते में घेरकर उस पर खंडे और छुरों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाता है। घटना से एक दिन पहले एक ग्राहक ऑमलेट बनवाने आया था। काम अधिक होने के कारण देरी हुई तो उसने ग्राहक को पैसे वापस लेने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर ग्राहक गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवा दिया था। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन वह अपने छोटे भतीजे के साथ घर लौट रहा था, तभी दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पीड़ित ने उनकी पहचान पंकू उर्फ पंकज और करण उर्फ खुरकी के रूप में बताई है। आरोप है कि दोनों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले भी उसके घर के आसपास घूम रहे थे और उसे अपनी जान का खतरा है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें