पंजाब के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार शाम को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से 10 दिन के रिमांड की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने दोनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है।