फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंडियाला मंडी पहुंचे परगट सिंह ने भगवंत मान पर कसा तंज, कहा-ईडी की रेड की नहीं किसानों की चिंता करें

पंजाब की राजनीति में ईडी की इंट्री और किसानों की मंडियों में पड़ी गेहूं की खरीद को लेकर सरकार के रवैये को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। जंडियाला में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे विधायक ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है मंडियों में किसान का अनाज तो पहुंच चुका है पर ना खरीद हो रही है और ना लिफ्टिंग। सरकार और खरीद एजेंसी को फर्क नहीं पड़ता लेकिन किसान परेशान हो रहा है। किसानों से जुड़े मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर नजर अंदाज कर रहे हैं। दिल्ली और शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन गवाह है कि सरकारों को झुकना पड़ा है। पंजाब में ईडी के एक्शन पर परगट ने कहा कि यह सब दिखावटी है। ईडी, सीबीआई और विजिलेंस जांच से यह साबित करना चाहते हैं कि पंजाब में सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा ही चेहरा है लेकिन 2027 में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। मुख्यमंत्री मान के ट्वीट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान को यह भी देखना चाहिए कि किसानों की समस्याएं जरूरी हैं। उनकी सुध नहीं ले रहे। परगट ने कहा कि भाजपा-आम आदमी पार्टी दोनों एक हैं, दिल्ली में कार्रवाई हुई, नतीजा क्या निकला, सभी बरी होकर बाहर आ गए। यही पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ कर रही है, हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। गोवा में जमीन खरीद पर विजिलेंस द्वारा जांच की मांग पर कहा कि चार साल निकल गए पर कुछ नहीं हुआ, सिर्फ राजनीति से प्रेरित है। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान बदलने को लेकर परगट ने कहा कि ये पार्टी का फैसला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें