फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, काम से घर लौट रहा था

Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 10:43 AM IST

पठानकोट के गांव समराला के 21 वर्षीय युवक गुरबाज सिंह उर्फ बाज की कुछ युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 2 बाइक सवार युवकों ने गांव राजपरूरा गुरुघर के पास वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि गुरबाज एमां गुजरां में किसी के पास ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और रात को करीब 8 बजे काम से लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के वक्त गुरबाज के साथ उसका साथी जतिंदर भी मौजूद था। जतिंदर ने बताया कि वे दोनों एमां गुजरां में एक साथ काम से लौट रहे थे। रास्ते में राजपरूरा के गुरुघर के पास वो पानी लेने के लिए गया। जब वे वापिस आया तो गुरबाज जमीन पर पड़ा था। उसे ये भी नहीं पता कि गुरबाज पर हमला करने वाले लोग कौन थे। लेकिन उसके शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था। जिसके बाद उसने अपने किसी अन्य मित्र को मौके पर बुलाया और बाइक पर गुरबाज को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने गुरबाज का इलाज किया। लेकिन आधे घंटे बाद घावों का ताव ना सहते हुए गुरबाज की जान चली गई। पूर्व सरपंच कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरबाज की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। इससे पहले भी एक बार इन लोगों के साथ गुरबाज का समझौता पंचायत करवा चुकी है। अब ये पता करना है कि इस बार हमला करने वाले वही लोग थे या कोई अन्य। वहीं, मामले की सूचना पाकर डीएसपी ग्रामीण सुखजिंदर थापा थाना सदर पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भिजवा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें